
इजरायल के जंगलों में सदी की सबसे भीषण आग! गाड़ियां छोड़कर भागे लोग, एक्शन में नेतन्याहू
AajTak
यरुशलम के बाहरी इलाकों में आग लगने की घटना को नेशनल इमरजेंसी बताते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि तेज़ी से बढ़ रही लपटें यरुशलम तक भी पहुंच सकती हैं.
इजरायल (Israel) की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाकों में भीषण आग लग गई है, जिससे इजरायल में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है. आग की वजह से हजारों नागरिकों को अपना घर खाली करना पड़ा है और देश की राजधानी पर धुएं का घना गुबार छा गया है. अधिकारियों ने इस आग को देश के इतिहास की सबसे बड़ी आग में से एक बताया है, जो बुधवार को लगी थी. यह आग तेज हवाओं की वजह से तेजी से फैल रही है.
नेतन्याहू की चेतावनी
यरुशलम के बाहरी इलाकों में आग लगने की घटना को नेशनल इमरजेंसी बताते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि तेज़ी से बढ़ रही लपटें यरुशलम तक भी पहुंच सकती हैं. उन्होंने और ज्यादा दमकल गाड़ियों और अग्निरोधक उपकरणों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा, 'फ़िलहाल प्राथमिकता यरुशलम की रक्षा करना है.'
आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की मदद ली जा रही है और निकासी प्रयासों में सहायता के लिए सेना को तैनात किया गया. इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम (MDA) ने कहा कि उसने अब तक 23 लोगों का इलाज किया है, जिनमें से 13 को जलने और धुएं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एजेंसी ने चेतावनी दी कि सैकड़ों नागरिक जंगल की आग से रिस्क में हैं.
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास, टेरर हर मामले में फेल यूएन... भारत UN की सुनकर क्या करेगा?
हाईवे बंद, शहर पर धुएं का गुबार

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










