
इजरायल के इस प्लान के खिलाफ एकजुट हुई मुस्लिम दुनिया, सऊदी ने कही ये बात
AajTak
गाजा पर कब्जे की इजरायली योजना के खिलाफ मुस्लिम देशों ने एकजुटता दिखाई है. ओआईसी की एक इमर्जेंसी बैठक में सदस्य देशों ने इजरायल के प्लान को खारिज कर दिया है. इसी के साथ ही मुस्लिम देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायल पर दबाव बढ़ाने का आह्वान किया है.
फिलिस्तीनियों के शहर गाजा पर इजरायल भीषण हमले कर रहा है जिसे लेकर पूरी दुनिया में उसकी आलोचना हो रही है. इजरायल ने दक्षिण गाजा के खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल पर हमला किया है जिसमें 5 पत्रकारों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए हैं. इस हमले को चौतरफा आलोचना हो रही है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं और आलोचनाओं से नेतन्याहू का गाजा प्लान कमजोर नहीं पड़ा है. नेतन्याहू के इस प्लान के खिलाफ दुनिया के मुस्लिम देशों ने एक साथ आकर विरोध जताया है.
दुनिया के 57 मुस्लिम देशों के संगठन 'इस्लामिक सहयोग संगठन' (OIC) ने गाजा पर पूर्ण कब्जे के इजरायल के प्लान को खारिज कर दिया है. इस्लामिक देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया है कि फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बढ़ाया जाए.
ओआईसी की इमर्जेंसी मंत्रीस्तरीय बैठक सोमवार को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हुई. बैठक के बाद जारी बयान में ओआईसी ने कहा, 'सदस्य देश गाजा पट्टी पर पूर्ण कब्जे और सैन्य नियंत्रण लागू करने के इजरायल के प्लान की कड़ी निंदा करते हैं. हम फिलिस्तीनी लोगों को जबरन विस्थापित करने के मकसद से किसी भी प्लानिंग को खारिज करते हैं.'
हाल ही में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि वो 'ग्रेटर इजरायल' के दृष्टिकोण से बहुत जुड़े हुए हैं. ग्रेटर इजरायल शब्द इजरायली क्षेत्र की विस्तारवादी अवधारणा है जिसमें पूर्वी येरुशलम, वेस्ट बैंक, गाजा, सिनाई प्रायद्वीप, गोलान हाइट्स और अन्य पड़ोसी अरब देशों के कुछ हिस्से शामिल हैं.
इसकी अवधारणा नील नदी से फरात नदी तक फैली हुई है जिसमें इजरायल का मंसूबा लेबनान से सऊदी अरब के विशाल रेगिस्तान, भूमध्य सागर से फरात नदी (इराक) को अपने में मिलाने का है.
ग्रेटर इजरायल की अवधारणा लंबे समय से चली आ रही है जिसका मुस्लिम देश, खासकर अरब देश भारी विरोध करते हैं. ओआईसी के बयान में सदस्य देशों ने नेतन्याहू के कथित 'ग्रेटर इजरायल' संबंधी हालिया बयान को भी खारिज कर दिया. सदस्य देशों ने कहा कि यह 'चरमपंथी बयानबाजी, उकसावे और राज्यों की संप्रभुता के खिलाफ आक्रामकता का विस्तार है. यह बयान अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







