
इजरायल की तबाही के मंसूबे, हैवानियत का इतिहास... जानें आतंकी संगठन हमास के बनने की कहानी
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया. उन्होंने साफ कर दिया कि इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा. ऐसे में इस हमास की पृष्ठभूमि और उसके द्वारा किए गए हमले के मंसूबे को समझने की कोशिश करते हैं.
तारीख 7 अक्टूबर 2023, सुबह का वक्त. फिलिस्तीन के आतंकी सगंठन हमास ने इजरायल पर रॉकेट दाग दिए. जहां लोगों को आम दिनों की तरह सोकर उठने के बाद अपने रोजमर्रा कामों की ओर बढ़ना था, ऐसें में सुबह की शुरुआत ऐसी हुई कि सैकड़ों लोग कभी नींद से ही न उठे. ये इजरायल की आम जनता थी. जो कि हमास से हमले का शिकार हुई. हमास का हमला इतना जोरदार था कि इसे सदी का सबसे बड़ा अटैक कहा जा रहा है.
थोड़ी ही देर में पूरी दुनिया को खबर लगी कि इजरायल पर आतंकी हमला हुआ है. यह हमला गाजा पट्टी से हुआ और पड़ोसी देश फिलिस्तीन के आंतकी संगठन हमास ने किया. 24 घंटे के अंदर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. हजारों लोग घायल हैं. शहर के शहर तबाह हो रहे हैं और ये जंग जंगल की आग की तरह फैलती ही चली जा रही है. हमास की क्रूरता और बर्बरता के बाद इजरायल ने जिस ढंग से पलटवार किया है उसने इतना तो स्पष्ट कर दिया है कि ये लड़ाई किसी अंजाम तक गए बिना अब रुकने वाली नहीं है.
अब पलटवार कर रहा इजरायल
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया. उन्होंने साफ कर दिया कि इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा. इजरायल पर हुए हमले के बाद नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर देश की जनता को संबोधित किया और कहा कि, 'हम युद्ध में हैं और हम जीतेंगे.' यानी संदेश साफ है कि अब नेतन्याहू हमास को बख्शने के मूड में नहीं हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकल्प लिया है कि हमास के अंत तक अब ये जंग जारी रहेगी. ऐसे में इस हमास की पृष्ठभूमि और उसके द्वारा किए गए हमले को समझते हैं.
जब हमास का गठन हुआ
यूं तो यहूदियों और मुसलमानों के बीच कई वर्षों से संघर्ष चले आ रहे थे. लेकिन इन संघर्षों में एक खतरनाक मोड़ साल 1987 में आया. 1987 वो वर्ष है जब हमास का गठन हुआ. हमास यानी हरकतुल मुकावमतुल इस्लामिया या इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन. ये फिलिस्तीनी सुन्नी मुसलमानों की एक सशस्त्र संस्था है. विश्व इसको एक आतंकी संगठन के नाम से जानता है. हमास का गठन 1987 में मिस्र और फिलस्तीन ने मिलकर किया था, जिसका उद्धेश्य उस क्षेत्र में इसरायली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करनी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










