
इजरायल का हिज्बुल्लाह पर भीषण हमला, लेबनान में हाहाकार, 100 लोगों की मौत, 400 घायल
AajTak
इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर सोमवार को भीषण हवाई हमला किया है. दक्षिणी लेबनान में इज़रायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें बच्चे, महिलाएं और डॉक्टर शामिल हैं.
इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर सोमवार को भीषण हवाई हमला किया है. दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और डॉक्टर शामिल हैं. इजरायली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 300 ठिकानों पर एक साथ बमबारी की है. इसके साथ ही लेबनान में लोगों को तुरंत अपने घरों और इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी है.
लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, उनके देश को 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजराइली कॉल मिले हैं. इनमें आम लोगों को अपने घर खाली करने के लिए कहा गया है. टेलीकॉम कंपनी ओगेरो के प्रमुख इमाद क्रेडीह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह के कॉल तबाही और अराजकता पैदा करने के लिए एक मनोवैज्ञानिक जंग की तरह हैं. इजरायल की ये घोषणा जंग के आगाज के तौर पर देखी जा रही है.
इससे पहले रविवार को हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तड़के हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में 100 से अधिक रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इन हमलों के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा था कि हिज्बुल्लाह लगातार उनके लोगों पर निशाना बना रहा है. रविवार की सुबह जेजेरेल घाटी में 140 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन दागे गए हैं.
इसके बाद हाइफा, रमत डेविड एयरपोर्ट, नाजरेथ, अफुला, निचली गलील सहित कई सैन्य ठिकानों के पास अलर्ट जारी किया गया. आईडीएफ ने एक एक्स पर लिखा, ''हिजबुल्लाह का आतंकवाद हमारे नागरिकों को निशाना बना रहा है. हजारों इज़रायलियों ने अपनी रातें शेल्टर होम में छिपकर बिताई हैं. रॉकेटों की बौछारें उनके सिर के ऊपर से गुजर रही थीं. कुछ उनके घरों पर भी गिरी हैं. रॉकेट अलर्ट सायरन रात भर लगातार बज रहे थे.''
17 सितंबर को लेबनान में पेजर के धमाकों से हुई शुरूआत, अब हवाई हमलों तक पहुंच गई है. इजरायल सिर्फ ड्रोन से नहीं बल्कि फाइटर जेट्स से भी कोहराम मचा रहा है. लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर इक्के-दुक्के रॉकेट दागे थे, लेकिन इज़रायल इतना करारा जवाब देगा, ये खुद हिज़्बुल्लाह ने भी नहीं सोचा होगा. क्योंकि वो अभी पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों से मिले ज़ख्मों की पहली खेप से कराह रहा था.
इज़रायल और हिज्बुल्लाह के बीच हो रहे इन हमलों के बाद जंग की आग और भड़कने की आशंका है. बात बढ़ी तो फिर ये बात सिर्फ इजरायल और हिज्बुल्लाह तक नहीं बल्कि इजरायल और लेबनान तक पहुंच जाएगी. ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच आमने-सामने की जंग छिड़ गई, तो इसका अंजाम क्या होगा? सैन्य ताकत के मामले में आखिर लेबनान इज़रायल के आगे कहां टिकता है?? तो आइए दोनों देशों की इसी काबिलियत को समझने की कोशिश करते हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







