
इजरायल और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे ट्रंप, गाजा सीजफायर पर साइनिंग सेरेमनी में होंगे शामिल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मध्य पूर्व के दौरे पर जा रहे हैं. वे इजरायल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद मिस्र में गाजा शांति समझौते पर होने वाले हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लेंगे. यह दौरा इजरायल-हमास युद्ध के संभावित अंत की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को मध्य पूर्व के दौरे पर रहेंगे, जहां वह मिस्र में गाजा शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लेंगे. यह समझौता दो साल से जारी इजरायल–हमास युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को व्हाइट हाउस से रवाना होंगे और सोमवार तड़के तेल अवीव पहुंचेंगे. वहां वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और संसद 'नेस्सेट' को संबोधित करेंगे. इजरायली मीडिया के अनुसार, ट्रंप बंधक परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे मिस्र के शर्म अल-शेख जाएंगे, जहां सोमवार सुबह वे मध्य पूर्व शांति समारोह में भाग लेंगे.
यह भी पढ़ें: मिस्र में गाजा शांति सम्मेलन से पहले बड़ा हादसा, कतर के तीन डिप्लोमैट्स की रोड एक्सीडेंट में मौत
ट्रंप मंगलवार तड़के व्हाइट हाउस लौट आएंगे. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब उन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि इजरायल और हमास के बीच गाजा में संघर्षविराम के पहले चरण पर सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत बताया जा रहा है कि इजरायली सेना गाजा से वापसी कर रही है, लेकिन इस बीच कुछ छिटपुट हमले भी सामने आए हैं.
खंडहर में तब्दील हुआ गाजा सिटी
गाजा में दो साल से जारी युद्ध ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है. गाजा सिटी सहित बड़े हिस्से खंडहरों में बदल गए हैं और हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी अब अपने उजड़े घरों में लौट रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा का पुनर्निर्माण कई पीढ़ियों तक चलेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









