
इजरायल और भारत की गहरी दोस्ती पर इमरान खान ने निकाली भड़ास
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कई मुद्दों को लेकर विस्तार से बात की है. इस इंटरव्यू में इमरान ने भारत, चीन और अमेरिका जैसे कई देशों के साथ संबंधों पर बातचीत की. उन्होंने एक बार फिर इस बात पर भी जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को तालिबान को मान्यता देनी चाहिए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इजरायल और भारत को करीबी दोस्त बताया है और कहा कि इजरायल का दौरा करने के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में कश्मीर को लेकर इतनी बड़ी नीति लागू की थी. इमरान खान ने 11 अक्टूबर को मिडिल ईस्ट आई को दिए इंटरव्यू में अफगानिस्तान, भारत, इजरायल और अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर कई सवालों के जवाब दिए.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











