
इजरायली हमले में हमास कमांडर मुस्तफा दलौल की मौत, नेतन्याहू बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता...युद्ध के 10 बड़े अपडेट
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही युद्धविराम की संभावना से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा- हम आगे बढ़ रहे हैं...हमें कोई नहीं रोकेगा. नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास लीडरशिप को नष्ट करने की भी कसम खाई है.
इजरायल और हमास के बीच लगभग 4 सप्ताह से चल रहे युद्ध में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या 9000 से ऊपर हो गई है. इजरायल में 1400 से अधिक लोग मारे गए हैं. इजरायली सेना ने गाजा शहर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है. आईडीएफ ने शुक्रवार को दावा किया की इजरायली सुरक्षा बलों ने हमास के सबरा-तेल अल-हवा बटालियन के एक कमांडर को मार डाला. आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'गाजा पट्टी में हमारी ओर से रात भर हुए हवाई हमले में मुस्तफा दलौल मारा गया.'
अरब नेताओं ने इजरायल पर गाजा की घेराबंदी कम करने और वहां के नागरिकों की सहायता के लिए कम से कम कुछ समय के लिए हमले रोकने का दबाव बढ़ाया है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को इजरायल पहुंचे. वह राष्ट्रपति जो बाइडन के 'युद्ध विराम' संदेश के साथ जॉर्डन भी जाएंगे. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही युद्धविराम की संभावना से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, 'हम आगे बढ़ रहे हैं...हमें कोई नहीं रोकेगा.' नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास लीडरशिप को नष्ट करने की भी कसम खाई है.
इजराइल-हमास युद्ध के 10 बड़े अपडेट
1. इजरायली सेना ने कहा कि मुस्तफा दलौल ने गाजा पट्टी में इजरायली सुरक्षा बलों के खिलाफ लड़ाई के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आईडीएफ ने कहा कि नाहल ब्रिगेड के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और आर्टिलरी ने गाजा पट्टी में रात भर ऑपरेशन चलाया और हमास के कई आतंकवादियों को मार डाला. साथ ही 551वीं ब्रिगेड के सैनिकों ने उत्तरी गाजा के बेत हनौन में तलाशी के दौरान असॉल्ट राइफलें, सबमशीन बंदूकें, ग्रेनेड, विस्फोटक उपकरण, आरपीजी और गोला-बारूद, साथ ही खुफिया सामग्री- नक्शे और संचार उपकरण जब्त किए.
2. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को इजरायल पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह उन 'ठोस कदमों' पर चर्चा करेंगे, जो गाजा में इजरायल की बमबारी में बढ़ती हताहतों की संख्या के बीच नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उठाए जाने चाहिए. एक महीने से भी कम समय में अपनी दूसरी मध्य पूर्व यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, ब्लिंकन ने कहा कि चर्चा गाजा के भविष्य पर भी केंद्रित होगी. एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए 200 से अधिक नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करना मेरी इस यात्रा का एक और महत्वपूर्ण विषय होगा.
3. इजरायली रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि गुरुवार को गाजा पट्टी में लड़ते हुए उसके 4 सैनिक मारे गए, जिससे इजरायल द्वारा हमास के खिलाफ जमीनी हमले शुरू करने के बाद से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है. इजरायली सेना ने सैनिकों की पहचान कैप्टन बेनी वैस (22), मास्टर सार्जेंट (रिजर्व) उरिय्याह मैश (41), मास्टर सार्जेंट (रिजर्व) येहोनातन योसेफ ब्रांड (28) और सार्जेंट मेजर (रिजर्व) गिल पिशित्ज़ (39) के रूप में की है. इसके अतिरिक्त, गाजा पट्टी में ऑपरेशन के दौरान 401वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 52वीं बटालियन का एक सैनिक और 551वीं ब्रिगेड की 7008वीं बटालियन का एक रिजर्विस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









