
इजरायली हमले में एक और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत, ईरान बोला- ऐसे माहौल में बातचीत मुमकिन नहीं
AajTak
ईरान की राजधानी तेहरान के गिशा इलाके में आज सुबह हुए एक जोरदार धमाके में एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत हो गई. इजरायली मीडिया Kan News के मुताबिक एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि ये हमला इजरायल की सेना IDF (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने किया था. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक इज़रायल के हमले जारी रहेंगे, अमेरिका या किसी अन्य देश के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी.
ईरान और इजरायल आमने-सामने हैं. दोनों मुल्क एक-दूसरे पर बम और मिसाइल बरसा रहे हैं. इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान के गिशा इलाके में आज सुबह हुए एक जोरदार धमाके में एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत हो गई. इजरायली मीडिया Kan News के मुताबिक एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि ये हमला इजरायल की सेना IDF (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने किया था.
इजरायली अधिकारी के मुताबिक इस धमाके का मकसद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े एक बड़े वैज्ञानिक को निशाना बनाना था और शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह साइंटिस्ट इस हमले में मारा गया है. हालांकि ईरानी सरकार की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और बढ़ा दिया है.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने इज़रायल के हमलों को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शांति की एकमात्र राह यही है कि इज़रायली हमलों को तुरंत और बिना शर्त रोका जाए. पेज़ेश्कियन ने साफ किया कि अगर इज़रायल की ओर से हमले जारी रहते हैं, तो ईरान को और भी कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक इज़रायल के हमले जारी रहेंगे, अमेरिका या किसी अन्य देश के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी.
ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग अब पुतिन vs ट्रंप! जिनपिंग और कोरियाई शासक किम भी खुलकर उतरे तेहरान के सपोर्ट मेंइजरायली हमले जारी रहने तक नहीं होगी बातचीत अब्बास अराघची ने कहा कि हम वर्तमान परिस्थितियों में किसी से खासतौर पर अमेरिका से बातचीत नहीं करना चाहते. बल्कि अमेरिका ही हमसे संपर्क कर रहा है. अमेरिका ने कई बार और गंभीर स्तर पर बातचीत की पेशकश की है, लेकिन हमने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जब तक ज़ायोनिस्ट शासन (इज़रायल) के हमले जारी रहेंगे, बातचीत या कूटनीति का कोई सवाल ही नहीं उठता.'ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा हक'
अराघची ने कहा कि ईरान इस समय आत्मरक्षा की स्थिति में है और अपना बचाव करना उसका अधिकार है. ईरान के मिसाइल हमलों का ज़िक्र करते हुए अराघची ने कहा कि हमारे मिसाइल हमले सिर्फ सैन्य ठिकानों पर केंद्रित हैं, न कि आम नागरिकों या अस्पताल जैसी जगहों पर. अगर इज़रायल हमारे आर्थिक ठिकानों पर हमला करता है, तो हम उनके आर्थिक संस्थानों को भी निशाना बनाएंगे.
ये भी पढ़ें- एक साथ दर्जनों धमाके... क्या ईरान ने इजरायल पर दागे थे 'क्लस्टर बम'? जानिए कितना खतरनाकअमेरिका इन हमलों में शामिल: ईरान ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मिसाइल क्षमताओं को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि ईरान का मिसाइल सिस्टम एक डिफेंसिव पावर है और उसका उद्देश्य किसी पर आक्रमण करना नहीं है. उन्होंने अमेरिका को इज़रायल का साझेदार और हमलावर गतिविधियों में सहयोगी बताया. अराघची ने डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप ने खुद स्वीकार किया है कि 'ये हमने यह किया' जिससे साफ है कि अमेरिका सीधे इन हमलों में शामिल है. ईरान ने यूरोपीय देशों से संवाद की इच्छा जताई, लेकिन ज़ोर देकर कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत संभव नहीं जब तक इज़रायल के हमले बंद नहीं होते. अराघची ने कहा कि ईरान को भरोसा है कि समय के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय इज़रायल की आक्रामकता से दूरी बनाना शुरू करेगा और युद्ध विराम की मांग और तेज़ होगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








