
इजरायली हमले पर ईरान ने दिखाए तेवर, खामेनेई बोले- दुश्मन नहीं जानता हमारी ताकत
AajTak
खामेनेई ने कहा कि हमारे अधिकारियों को यह आकलन करना चाहिए और ठीक से समझना चाहिए कि अब दुश्मन को ईरानी लोगों की ताकत दिखाने के लिए क्या किया जाना चाहिए और जो भी इस देश के सर्वोत्तम हित में हो, वह करना चाहिए.
इजरायल-ईरान के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है. इजरायल ने 25 अक्टूबर की रात को ईरान पर हवाई हमला बोल दिया. इजरायल के 100 लड़ाकू विमान ईरान के आसमान में घुसे और फिर ताबड़तोड़ बमबारी की. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. इस आक्रमण के बाद ईरान ने भी तेवर दिखा दिए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा कि ईरान के संबंध में यहूदी (इजरायल) गलत अनुमान लगा रहे हैं, वे ईरान को नहीं जानते. वे अभी भी ईरानी लोगों की ताकत दृढ़ संकल्प को सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं. हमें उन्हें ये बातें समझानी होंगी.
खामेनेई ने कहा कि हमारे अधिकारियों को यह आकलन करना चाहिए और ठीक से समझना चाहिए कि अब दुश्मन को ईरानी लोगों की ताकत दिखाने के लिए क्या किया जाना चाहिए और जो भी इस देश के सर्वोत्तम हित में हो, वह करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दो रात पहले यहूदी शासन (इजरायल) ने गलत कदम उठाया. हमें उन्हें ईरानी लोगों की ताकत को समझाना होगा.'हमें अपना बचाव करने का अधिकार'
वहीं, ईरानी सांसद और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य अहमद अज्जाम ने इजरायली हमलों पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'हमें अपना बचाव करने का अधिकार है और हम सही समय पर जवाब देंगे. हालांकि, हम एक प्रमुख सिद्धांत का पालन करेंगे. हम झिझक या जल्दबाजी में काम नहीं करेंगे.'इजरायल ने ईरान में मचाई तबाही
उधर, इजरायल का दावा है कि उसने ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए पॉवर प्लांट को निशाना बनाया और ऑयल रिफायनरी पर भी दावा बोला. कुल मिलाकर इजरायल ने ईरान को कमजोर बनाने में कोई रियायत नहीं बरती. साथ ही दावा किया कि सारे हमलों को अंजाम देने के बाद उसके सारे विमान सुरक्षित लौट आए. इजरायली हमले के बाद बौखलाया ईरान
इस इजरायली हमले के बाद अब शायद बारी ईरान की है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई बौखला गए हैं. पहले ही खामेनेई ने चेता दिया था कि इजरायल मिसाइल हमलों का जवाब देने की गलती ना करे., लेकिन इजरायल ने हमला कर दिया और अब ईरान पलटवार कर सकता है. इसकी पूरी आशंका है. ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरिफ ने X पर पोस्ट किया कि ईरान की ताकत हमारे दुश्मन को नीचा दिखाएगी और कमजोर करेगी. अब ईरान के पास कोई चारा बचा भी नहीं है.
नए मोड पर इजरायल-ईरान जंग

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








