
'इजरायली हमले का मकसद पूरा, ईरान को हुआ बड़ा नुकसान..', बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हालिया हवाई हमले के सफल करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि इस हमले में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन ईरानी शासन ने इससे इनकार किया था. उधर ईरानी सुप्रीम लीडर ने भी कहा है कि इजरायली हमले को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया जाना चाहिए और इसे एक छोटा हमले की तरह भी नहीं आंका जाना चाहिए.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर किए गए एयर स्ट्राइक को सफल करार दिया है. उन्होंने कहा कि हमले का जो भी उद्देश्य था वो पूरा हुआ. बीते दिनों इजरायल ने ईरान के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था. इस हमले में ईरानी सेना के कम से कम चार जवान मारे गए थे. ईरान ने हमले पर कहा कि उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इजरायली पीएम को इसका खंडन करना पड़ा है.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक अहम सफलता के रूप में पेश किया और कहा कि इस ऑपरेशन ने इजराइल की सुरक्षा और फ्यूचर की रणनीति को मजबूती दी है. उन्होंने कहा कि हमला ईरान के उन ठिकानों पर केंद्रित था जो इजरायल की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बन रहे थे.
यह भी पढ़ें: इजरायली अटैक में चौपट हो गया ईरान के एयर डिफेंस का रडार सिस्टम! ईरानी एयर स्पेस की सिक्योरिटी को गंभीर चुनौती
इजरायली हमले से मिडिल ईस्ट में बढ़ी चिंता
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला मध्य पूर्व में अस्थिरता को और बढ़ा सकता है. हालांकि, नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि यह ऑपरेशन केवल आत्मरक्षा के उद्देश्य से किया गया था. उन्होंने अपने विदेशी सहयोगियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि इजरायल अपनी रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा.
ईरान ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय शांति के खिलाफ बताया है और आरोप लगाया है कि इजराइल इस तरह के हमलों से क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा दे रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो यह हालिया घटनाक्रम इजराइल और ईरान के बीच लंबी अवधि से चली आ रही रणनीतिक लड़ाई का सिर्फ एक हिस्सा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








