
इजरायली सेना के खूंखार कुत्तों का जबरदस्त अटैक, हमास के लड़ाके ढेर, जंग के बीच आया Video
AajTak
हमास की टनल व्यूह रचना से निपटने के लिए इजरायली सेना ने नई तरकीब निकाली है. अब इजरायली सेना टनल में छिपे हमास के लड़ाकों पर अपने खूंखार कुत्ते छोड़ रही है, जो सुरंग के अंदर घुसकर हमास के लड़ाकों को ढेर कर रहे हैं.
हमास ने गाजा में किस कदर सुरंगों का जाल बिछा रखा है, यह बात अब किसी से छिपी नहीं है. विशेषज्ञों की मानें तो सुरंगों के इस मायाजाल के कारण ही इजरायल की सेना गाजा पर सीधे चढ़ाई करने की जगह, फूंक-फूंककर कदम रख रही है. इन सुरंगों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है, यह किसी को नहीं पता है. इसलिए हमास के इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए इजरायली सेना ने नई तरकीब निकाली है.
इजरायल की सेना (IDF) अब फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के लड़ाकों पर अपने खूंखार कुत्तों को छोड़ रही है, जो खोज-खोजकर हमास के लड़ाकों को ढेर कर रहे हैं. इसकी बानगी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के प्रवक्ता के सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर आई. नेतन्याहू के ऑफिस के प्रवक्ता ओफिर गेंडेलमैन (Ofir Gendelman) ने एक्स (पहले Twitter) पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में एक सुरंग नजर आ रही है, जिसमें घुप अंधेरा है. सुरंग में एक खूंखार कुत्ता तेजी से दौड़ रहा है, जिसकी पीठ पर कैमरा लगा हुआ है.
मदद के लिए गुहार लगाता रहा हमास का लड़ाका
कैमरे में नजर आ रहा है कि कुत्ते के आगे हमास का एक लड़ाका भी दौड़ रहा है. कुछ ही देर में कुत्ता हमास के लड़ाके पर झपट पड़ता है और उसे जमीन पर गिरा देता है. हमास का लड़ाका जोर-जोर से मदद के लिए गुहार लगाता रहता है, लेकिन कुत्ता लगातार उसे काटता रहता है. बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के प्रवक्ता ओफिर गेंडेलमैन ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि यह Video गाजा-पट्टी का है, जहां IDF के खूखार कुत्ते हमास के लड़ाकों का पीछा कर उन्हें ढेर रहे हैं.
इजरायल ने किया अपनी रणनीति में बदलाव!
जंग के बीच ऐसा लग रहा है कि शुरुआत से लेकर अब तक ऊंची-ऊंची इमारतों पर अटैक कर रहे इजरायल ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है. इजरायली एयरफोर्स अब खासतौर पर उन ढांचों को निशाना बना रही है, जिसके नीचे हमास के लड़कों ने लंबी-लंबी सुरंगें बना रखी है. इन सुरंगों को तबाह करने में इजरायली सेना कोई भी रियायत नहीं बरत रही है, चाहे इसके लिए किसी अस्पताल या स्कूल की बिल्डिंग को भी क्यों ना निशाना बनाना पड़े.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









