इजरायली सेना का पहला बड़ा शिकार, हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को उठाया, मुहम्मद कास्ता के अड्डे पर गिराया बम
AajTak
इजरायल पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में वहां की सेना को आतंकी संगठन हमास के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इजरायली फोर्स ने म्यूजिक फेस्टिवल पर भयावह हमला करने वाले हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को उठा ले गई है जबकि एक ऑपरेशन कमांडर के ठिकाने पर बॉम्बिंग की गई है.
फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायली फोर्सेज को पहली बड़ी सफलता मिली है. इजरायली फोर्सेज ने हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को उठा ले गई. मुहम्मद अबु अली की ब्रिगेड ने ही इजरायली म्यूजिक फेस्टिवल पर भयावह हमला किया था. इजरायली वायुसेना ने उस इमारत पर भी बम गिराया है जहां आतंकवादी संगठन हमास के बड़े कमांडर रहकर युद्ध का संचालन कर रहे थे.
आतंकी संगठन के मुख्यालय पर बॉम्बिंग
आतंकी संगठन के कई ऑपरेशनल मुख्यालयों को भी निशाना बनाया है. हमास के कमांडर मुहम्मद कास्ता के दफ्तर पर भी एयरफोर्स ने बम गिराया गया. इससे वो मौके पर ही ढेर हो गए. वो हमास के नौसैनिक बल से जुड़े हुए थे. इसके बाद इजरायली फोर्सेज, हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को अपने साथ उठा ले गई. मुहम्मद अबु अली ही इजरायली म्यूजिक फेस्टिवल पर भयावह हमले के लिए जिम्मेदार था.
इजरायली एयर फोर्स ने जानकारी दी है कि इसके अलावा, जबालिया क्षेत्र में हमास के एक ऐसे ऑपरेशनल बिल्डिंग को भी उड़ा दिया गया जो एक मस्जिद के बीचोबीच था. हमास खुफिया विभाग द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक संपत्ति को भी इजरायली वायु सेना ने मलबे में तब्दील कर दिया.
Israel-Palestine conflict: अब तक मारे गए 700 इजरायली, 450 फिलीस्तीनी... पिछले 48 घंटे में गाजा से आई जंग की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









