
इजरायली बस स्टॉप पर संदिग्ध आतंकी हमले में 1 की मौत, 40 घायल
AajTak
इजरायल के तेल अवीव में एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकी हमला हुआ है. यहां एक ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दस लोगों की हालत गंभीर है.
उत्तरी इजरायल के तेल अवीव के पास एक दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. इनमें कम से कम 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक ने गिलोत इजरायली सैन्य अड्डे के करीब एक बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को टक्कर मार दी.
पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि, ट्रक ड्राइवर ने उस बस को भी टक्कर मारी, जो यात्रियों को उतार रही थी. सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरें और वीडियो दर्शाते हैं कि कई लोग ट्रक के नीचे फंसे हुए थे, जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोग पहुंचते हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही आसमान में सैन्य हेलिकॉप्टर भी मंडराने लगे.
यह भी पढ़ें: 'इजरायली हमले का मकसद पूरा, ईरान को हुआ बड़ा नुकसान..', बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायली रक्षा मंत्री ने आतंकी हमला बताया
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने इसे एक आतंकी हमला करार दिया और जोर देकर कहा कि नागरिकों का सशस्त्रीकरण सही था. उन्होंने पुलिस और उन नागरिकों की तारीफ की जिन्होंने हमलावर का खात्मा कर दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना सरकार की आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति का नतीजा है.
इस घटना के बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि ऐसे हमलावरों के परिवारों का देश निकाला किया जाए. इस तरह के हमलों से निपटने के लिए इजरायल में कानून भी हैं, और ताजा हमलों के बाद हमलावरों के परिवारों को देश से बाहर करने के लिए बनाए गए कानून पर नए सिरे से चर्चा शुरू कर दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








