
इजरायली गोलीबारी में अमेरिकी नागरिक की मौत, वेस्ट बैंक में प्रदर्शन कर रही थी महिला
AajTak
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. डॉक्टर ने एजेंसी को बताया कि सिर में गोली लगने के बाद महिला को नब्लस के रफीदिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
वेस्ट बैंक में बस्तियों के विस्तार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल एक 26 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की शुक्रवार को इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में मौत हो गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने आधिकारिक फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी WAFA का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है.
अमेरिकी नागरिक महिला की मौत इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. डॉक्टर ने एजेंसी को बताया कि सिर में गोली लगने के बाद महिला को नब्लस के रफीदिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
उन्होंने कहा, 'हमने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई.' फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 26 वर्षीय महिला किसानों को इजरायली हिंसा से बचाने के प्रयासों में लगी हुई थी.
इजरायली पीएम के खिलाफ बढ़ रहा लोगों का गुस्सा
इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. शनिवार को हमास ने इजरायल के 6 बंधकों को मार दिया और इजरायली सैनिकों ने उनके शव गाजा की एक सुरंग से बरामद किए. 6 बंधकों की हत्या की खबर आते ही इजरायल में लाखों की संख्या में लोग नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौते की मांग कर रहे हैं.
नेतन्याहू का हथियार डालने से इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







