
इजराइली सेना ने लेबनान में एरियल अटैक, हिजबुल्लाह कमांडर सलीम 'जिहाद' को किया ढेर
AajTak
इजरायली सेना (IDF) ने हिज्बुल्लाह के एक और कमांडर को मार गिराया है. शनिवार को इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान के शिहिन शहर में किए गए हमले में हिजबुल्लाह कमांडर रादवान सलीम अवाडा “जिहाद” की मौत हो गई.
इजरायली सेना (IDF) ने हिज्बुल्लाह के एक और कमांडर को मार गिराया है. शनिवार को इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान के शिहिन शहर में किए गए हमले में हिजबुल्लाह कमांडर रादवान सलीम अवाडा “जिहाद” की मौत हो गई.
दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में छह लोगों की भी मौत होने की खबर है. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के शहर में हालिया हवाई हमले में रादवान सलीम अवाडा को मारने की सूचना दी. लेबनानी पार्टी ने बाद में हत्या की पुष्टि की.
यह भी पढ़ें: लेबनान में हिज्बुल्लाह के टॉप लीडर की हत्या, अज्ञात हमलावर ने घर के सामने मारी गोली
स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर दो बार हवाई हमले किए, जिसमें 7 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए. हवाई हमले दक्षिणी लेबनान से इजरायल की ओर एक अज्ञात समूह द्वारा छह रॉकेट दागे जाने के बाद किए गए. वहीं हिजबुल्लाह ने ऑपरेशन में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है.
यह भी पढ़ें: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह बेरूत में दूसरी बार दफन, आसमान में दिखे इजरायल के लड़ाकू विमान

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












