
इंस्टा रील्स, ब्यूटी पार्लर या 35 लाख की डिमांड... ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड की असली वजह क्या है?
AajTak
Nikki Murder Mystery: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन, रोहित और उनकी मां दयावती को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन तीनों आरोपी हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं. ऐसे बड़ा सवाल यही है कि हत्या किसने और क्यों की?
ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी की दर्दनाक मौत की कहानी अब कई सवाल खड़े कर रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस की रिपोर्ट में दहेज हत्या साफ-साफ दर्ज है, लेकिन घटनाक्रम ये भी इशारा करता है कि विवाद सिर्फ पैसों और लग्जरी कार की मांग तक सीमित नहीं था. पार्लर, इंस्टा रील्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को लेकर भी निक्की और उसके पति विपिन भाटी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था.
साल 2016 में 28 साल की निक्की भाटी की शादी विपिन से हुई थी. इसी घर में उसकी बड़ी बहन कंचन की भी शादी रोहित भाटी से हुई थी. शादी के समय दहेज में गहनों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी भी दी गई, लेकिन आरोप है कि बाद में ससुराल वालों का लालच बढ़ता चला गया. विपिन, उसका बड़ा भाई, सास-ससुर उस पर लगातार 35 लाख रुपए और एक कार की डिमांड का दबाव बना रहे थे.
निक्की और उसकी बहन कंचन ब्यूटी पार्लर चलाती थीं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील बनाती थीं. यहीं से विवाद की एक और परत जुड़ गई. सूत्रों के मुताबिक, विपिन और उसके भाई को रील बनाने से ऐतराज था. 11 फरवरी को इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ और दोनों बहनें मायके चली गईं. 18 मार्च को उनके घर पंचायत बैठी. तय हुआ कि दोनों बहनें आगे रील नहीं बनाएंगी.
इसके बाद जैसे ही निक्की और कंचन ने फिर से पार्लर खोलकर रील बनाना शुरू किया, विवाद फिर भड़क उठा. हालांकि, निक्की के पिता इस दावे से इनकार करते हैं कि उनकी बेटी की हत्या रील विवाद के कारण हुई. उनका कहना है कि दहेज ही असली वजह है. इस मामले में दर्ज एफआईआर में भी लिखा गया है कि ससुराल ने निक्की पर दहेज का दबाव डाला. मना करने पर जिंदा जलाकर मार डाला.
इस पूरे मामले में पड़ोसियों ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि निक्की और कंचन की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भाटी परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं और मेकओवर से जुड़ी रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं. यही बात उनके पतियों विपिन और रोहित भाटी को नागवार गुजरती थी.
पड़ोसी का दावा- दोनों बहनें बनाती थीं मेकओवर रील्स

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







