
इंस्टा के 1 कमेन्ट की वजह से कपल को हुआ प्यार, 8000 km दूर से आकर की सगाई!
AajTak
इंग्लैंड के रहने वाले एक शख्स की लव स्टोरी इंस्टाग्राम पर मिले एक कमेंट के बाद शुरू हुई. दरअसल, मैक्सिको की रहने वाली एक महिला ने उनकी एक फोटो पर कमेंट किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हुई. अब जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.
इंस्टाग्राम पर एक कमेंट के चलते दो लोगों में ऐसा प्यार हुआ कि अब दोनों ने हमेशा एक साथ रहने का फैसला किया है. दरअसल, ब्रैडली एल्कॉक नामक शख्स को उनकी इंस्टाग्राम फोटो पर किसी ने 'हैंडसम' लिखा तो वह उस समय काफी खुश हो गए. यह कमेंट उन्हें सामंता गार्शिया नामक महिला ने किया था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












