
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, शराब के ट्रक को हाईजैक करने की थी योजना
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में तीनों ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. तीनों इंदौर के बाईपास रोड पर शराब ले जा रहे ट्रक को हाईजैक करने की योजना में थे.
मध्य प्रदेश के इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में तीनों ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. तीनों इंदौर के बाईपास रोड पर शराब ले जा रहे ट्रक को हाईजैक करने की योजना में थे. वे अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, उससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. उनके पास से तीन पिस्तौल और छह गोलियां बरामद की गई हैं.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले भूपेंद्र सिंह रावत, आदेश चौधरी और दीपक सिंह रावत को लसूड़िया पुलिस थाने की सीमा से एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. भूपेंद्र लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है. वो साल 2017 में अफीम मामले में पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद रहने के दौरान लॉरेंस से मिला था.
इसके बाद भूपेंद्र सिंह रावत लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ गया. वो जबरन वसूली सहित कई बड़े अपराध में शामिल था. बिहार की गोपालगंज पुलिस ने छह ग्लॉक पिस्तौल की अवैध आपूर्ति के मामले में उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. इससे पहले पंजाब पुलिस ने दो ग्लॉक पिस्तौल की तस्करी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था. इस मामले में वह जमानत पर बाहर है.
बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के जालंधर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था. जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि दोनों बदमाशों पर हत्या और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उन दोनों के पास से तीन हथियार और कारतूस बरामद किए थे. दोनों पर जबरन वसूली और हत्या के साथ आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के केस भी दर्ज हैं.
पंजाब पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो साथियों का पीछा किया और गोलीबारी के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पीछा करने के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






