
इंडोनेशिया: स्टेडियम के बंद दरवाजे, आंसू गैस से कराहती भीड़, एक दूसरे को रौंदते लोग, सवा सौ मौतों की दर्दनाक कहानी
AajTak
इंडोनेशिया के मलंग में मैच तो ठीक ठाक चल रहा था, स्थिति तब बिगड़ी जब खेल खत्म हो गया और टीम Arema मैच हार गई. इसके बाद उसके समर्थक मैदान में कूद पड़े और हंगामा करना शुरू कर दिया. मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
इंडोनेशिया के मलंग में फुटबॉल मैच में सवा सौ मौतों की खबर सुनकर दुनिया स्तब्ध है. लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी मौतें कैसे हो गई? इस फुटबॉल स्टेडियम का वीडियो दुनिया भर की पुलिस के लिए एक सबक है कि अगर बंद एरिया में पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल करती है तो हश्र कितना भयानक हो सकता है.
इंडोनेशिया के पूर्वी जावा क्षेत्र के मलंग में चल रहे फुटबॉल मैच में कुछ ऐसा ही हुआ. जकार्ता पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कांजुरुहान स्टेडियम में रात को हो रहा मैच पहले ठीक-ठाक चल रहा था. इस स्टेडियम में दो लोकल टीमें Arema FC और Persebaya Surabaya के बीच मैच चल रहा था. फुटबॉल के लिए दीवानगी रखने वाले इंडोनेशिया में मैच देखने के लिए स्टेडियम फुल था. इस स्टेडियम की क्षमता 38 हजार की थी, लेकिन इस मैच को देखने के लिए यहां 42 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे.
मैच हारने के बाद मैदान में घुस गई भीड़
स्थानीय पुलिस चीफ Afinta ने कहा कि स्थिति तब बिगड़ी जब मैच खत्म होने की सिटी बज गई. इंडोनेशिया प्रीमियर लीग के इस मैच में Persebaya ने Arema FC को 3-2 से मात दे दी थी. इस के बाद Arema FC के फैंस का गुस्सा भड़क उठा. Arema के फैंस मैदान में आ गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान खिलाड़ी डर गए और वे एक कोने में दुबक गए. पहले तो उनकी नाराजगी Arema FC टीम के खिलाड़ियों से थी.
पुलिस चीफ ने कहा, "पुलिस अधिकारियों ने Arema FC के फैंस को स्टैंड पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया. हम नहीं जानते कि भीड़ अराजक क्यों हो गई, और अंत में पुलिस पर भी हमला किया. इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे."
स्टेडियम के गेट की ओर भागे लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









