
इंडिया टुडे वुमन समिट 2025: इकरा, सायोनी और शांभवी ने बताया कैसा होगा 'नारी शक्ति' का भविष्य
AajTak
इंडिया टुडे के वुमेन समिट में लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी, समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और लोजपा (आर) सांसद शांभवी चौधरी ने शिरकत की. इस दौरान तीनों ही सांसदों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं और कहा कि वो किस तरह के कार्य एक सांसद के रूप में करना चाहती हैं.
इंडिया टुडे वुमन समिट 2025 में "रीडिफाइनिंग वुमन पावर" के मंच पर लोकसभा की तीन युवा सांसदों, इकरा हसन, शांभवी चौधरी और सायोनी घोष ने शिरकत की.
इस दौरान एक विशेष सत्र "The Future is Female: Rewriting Rules, Reimagining Politics" का आयोजन किया गया. इस सत्र में तीनों नेताओं ने खुलकर अपने विचार रखे और बताया कि वे भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए क्या करना चाहती हैं.
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि महिलाओं के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. उनके अनुसार, महिलाओं की भागीदारी ही बदलाव ला सकती है और अहम पदों पर महिलाओं का होना बहुत ज़रूरी है, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिल सके.
इकरा हसन बोलींं- महिलाओं पर उंगुली उठाना आसान
जब निजी हमलों और पार्टी नेताओं पर विरोधियों की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो इकरा ने कहा, "मुझे यह दिखाने के लिए किसी ध्यान की ज़रूरत नहीं है कि मैं क्या पहनती हूं. एक महिला पर उंगली उठाना हमेशा आसान होता है. मैं हमेशा अपने सिर पर दुपट्टा रखती हूं क्योंकि मैं ऐसे क्षेत्र से आती हूं जहां आज भी महिलाएं ग्रामीण परिवेश से जुड़ी हैं. साइबर सुरक्षा एक अहम मुद्दा है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहीं से महिलाओं को निशाना बनाया जाता है."
यह भी पढ़ें: इंडिया टुडे वुमन समिट: मेरे पैदा होने पर दादी ने पूछा था काली है या गोरी- स्वरा भास्कर

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






