
इंडस्ट्री में काम कर रहे वर्कर्स को लेकर फिक्रमंद अमित साध, लोगों से की खास गुजारिश
AajTak
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ठप होने के बाद मेकअप आर्टिस्ट्स और हेयर स्टाइलिस्ट्स समेत अन्य क्रू मेंबर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब एक्टर अमित साध इन वर्कर्स के सपोर्ट में आए हैं और उन्होंने लोगों से एक खास अपील की है.
कोरोना ने साल 2020 में देश और दुनियाभर को बुरी तरह से प्रभावित किया. ऐसा नहीं है कि साल 2021 में कोरोना पीछे छूट गया है मगर जो खौफ कोरोना को लेकर साल 2020 में देखने को मिला उसने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ठप होने के बाद मेकअप आर्टिस्ट्स और हेयर स्टाइलिस्ट्स समेत अन्य क्रू मेंबर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब एक्टर अमित साध इन वर्कर्स के सपोर्ट में आए हैं और उन्होंने लोगों से एक खास अपील की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि- मेकअप आर्टिस्ट्स, हेयर स्टाइलिस्ट्स और अन्य क्रू मेंबर्स काफी मेहनत करते हैं. बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं. हमलोग बड़े स्तर पर काम करते हैं. कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि इन वर्कर्स के ड्यूज समय पर दे दें. हमें एक-दूसरे की सहायता की इस समय जरूरत है और इन लोगों की तरफ हमारा ध्यान जाना जरूरी है. बता दें कि कोरोना काल में भी अमित साध ने वर्कर्स और क्रू के समर्थन में आवाज बुलंद की थी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












