
इंजीनियर युवराज की मौत वाली रात वहां क्या हुआ? सामने आए दो नए वीडियो, रेस्क्यू पर उठे कई सवाल
AajTak
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज की मौत मामले में दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि 11:45 बजे कार के पानी में गिरने की सूचना मिली थी और वह रात 12 बजे से मौके पर मौजूद था. लेकिन उसके सामने ही युवराज तड़पकर डूब गया और प्रशासन समय पर उसे बचा नहीं सका. इन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस, फायर और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं.
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सेक्टर 150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत से जुड़े दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. ये वीडियो उस समय के बताए जा रहे हैं, जब पानी में गाड़ी के साथ फंसे युवराज ने बोलना बंद कर दिया था.
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बताता है कि वह रात 12 बजे से मौके पर मौजूद है. उसका दावा है कि रात करीब 11:45 बजे कार के पानी में गिरने की जानकारी मिली थी. वीडियो में वह मौके पर मौजूद फायर विभाग, पुलिस, एंबुलेंस और अन्य संसाधनों को दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र करता है.
'प्रशासन अपनी फॉर्मेलिटी कर रहा है'
साथ ही वह रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई देरी और तैयारियों को लेकर भी सवाल खड़े करता नजर आ रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की नई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें घटना स्थल की स्थिति और राहत कार्य की झलक दिखाई देती है. इस बीच घटनास्थल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठ रहे हैं.
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है, 'यहां प्रशासन है, एम्बुलेंस है, पुलिस है लेकिन लड़का डूब चुका है. वो हमारे सामने तड़प-तड़पकर डूबा और ये उसको बचा नहीं पाए. करीब 11:45 बजे गाड़ी गिरी थी. मैं 12 बजे जब यहां पहुंचा तब पुलिस की गाड़ी थी बस. प्रशासन यहां अपनी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहा है. वो अब डूब चुका है.'
एसआईटी की जांच लगभग पूरी

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








