
आ रहा है 'पवित्र रिश्ता 2.0', सुशांत सिंह राजपूत के अलावा शो में नजर नहीं आएंगी यह एक्ट्रेस
AajTak
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर आर्टिस्ट उषा नाडकर्णी भी इस शो का हिस्सा नहीं होंगी. सीरियल में इन्होंने सविता ताई का किरदार निभाया था जो सुशांत की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका में भी नजर आई थीं. इन्होंने हर किसी को अपनी एक्टिंग से लुभा लिया था. परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त दी थी, लेकिन अब यह शो का हिस्सा नहीं होंगी.
टीवी का पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' घर-घर में मशहूर हुआ. इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. खासकर अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने. यह शो साल 2014 में खत्म हो गया था. दर्शकों ने इस शो के री-रन्स एन्जॉय किए. रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो का डिजिटल वर्जन बनने जा रहा है. इस वर्जन में दो अहम किरदार नजर नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर आर्टिस्ट उषा नाडकर्णी भी इस शो का हिस्सा नहीं होंगी. सीरियल में इन्होंने सविता ताई का किरदार निभाया था जो सुशांत की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका में भी नजर आई थीं. इन्होंने हर किसी को अपनी एक्टिंग से लुभा लिया था. परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त दी थी, लेकिन अब यह शो का हिस्सा नहीं होंगी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












