
आ रहा है 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3', एरिका फर्नांडिस बोलीं- जो हूं, इसकी बदौलत हूं
AajTak
एरिका फर्नांडिस ने सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में निभाए सोनाक्षी के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई. अब मेकर्स ने इस शो के तीसरे सीजन का ऐलान किया है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. इस सीजन में भी एरिका मुख्य किरदार में नजर आएंगी.
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में निभाए सोनाक्षी के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई. अब मेकर्स ने इस शो के तीसरे सीजन का ऐलान किया है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. इस सीजन में भी एरिका मुख्य किरदार में नजर आएंगी. इस बारे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने बताया कि वह इस सीजन में वापस लौटकर कितनी एक्साइटेड हैं. सीरियल में सोनाक्षी का किरदार उनके दिल के कितने करीब है. एरिका फर्नांडिस का कहना है कि चैनल ने इस शो के तीसरे सीजन का ऐलान किया है और फैन्स भी यह न्यूज सुनकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं. मेरे लिए यह खुशनुमा और अलग एक्सपीरियंस होने वाला है. सोनाक्षी का किरदार मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मेरे दिल के बहुत करीब भी है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












