
आ रहा नया आधार ऐप, अब फोटो कॉपी की जरूरत नहीं, QR स्कैन से हो जाएंगे काम
AajTak
यूआईडीएआई ने आधार के नए ऐप को टेस्टिंग फेज में लॉन्च किया, जिससे डिजिटल वेरिफिकेशन अधिक आसान और सुरक्षित बनेगा. यह ऐप बिना फिजिकल कार्ड या फोटोकॉपी के डिजिटल आधार वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे समय की बचत और सुरक्षा में इजाफा होगा.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार का नया ऐप को टेस्टिंग फेज में लॉन्च कर दिया है. नए ऐप की मदद से यूजर्स के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा. ऐप यूजर्स को फिजिकल कार्ड या फोटोकॉपी की जरूरत के बिना डिजिटल तरीके से आधार वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान करेगा.
क्या है आधार के नए ऐप में खास
अश्विनी वैष्णव ने नए आधार ऐप को लेकर क्या कहा?
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर ऐप को पेश किया है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे यूजर्स को गोपनीयता बढ़ेगी. आधार डेटा दुरुपयोग या लीक नहीं होगा.
नए आधार ऐप डिजिटल इंडिया को सशक्त करने में बड़ा कदम है. इसके मदद से डिजिटल पहचान की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित बनेगी. इससे लोगों की पहचान केवल कुछ क्लिकों में ही प्रमाणित हो सकती है, और यह समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाता है. सरकार का मानना है कि नया आधार ऐप भारत में एक सुरक्षित, पेपरलेस और परेशानी-मुक्त पहचान सत्यापन प्रणाली की ओर एक महत्वपूर्ण छलांग है. जैसे-जैसे अधिक उपयोगकर्ता इस ऐप को अपनाते हैं, आधार जानकारी साझा करने की पूरी प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. डिजिटल आधार ऐप उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है जिनके लिए फिजिकल दस्तावेजों का प्रबंधन कठिन होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











