
आसिम मुनीर की नई चाल! 1971 की जंग के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा पाकिस्तानी युद्धपोत
AajTak
बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्ते पूर्ण रूप से रणनीतिक हितों से जुड़े हैं. दोनों देशों के बीच विदेशी व्यापार बेहद कम है. 2024 में दोनों मुल्कों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार मात्र 86.5 करोड़ डॉलर था. इसमें पाकिस्तान का निर्यात 77.8 करोड़ डॉलर था.
बीते कुछ महीनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंधों में गर्माहट देखने को मिल रही है. पाकिस्तान की सेना के बड़े अधिकारी बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं. अब पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत चटगांव बंदरगाह पहुंचा है.
बांग्लादेश की नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी कि पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत पीएनएफ सैफ (PNF SAIF) चार दिन की सद्भावना यात्रा पर बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह आया है. इस दौरान बांग्लादेश की नौसेना ने पाकिस्तानी युद्धपोत का गर्मजोशी से स्वागत किया.
दरअसल पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस सैफ कैप्टन शुजात अब्बास राजा की अगुवाई में चटगांव बंदरगाह पहुंचा है. पाकिस्तानी नौसेना का जुल्फिकार श्रेणी का फ्रिगेट पीएनएस सैफ (FFG-253) ने सद्भावना यात्रा के तहत बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पहुंचा है.यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीन अशरफ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश में मौजूद हैं.
बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि 1971 के बाद पहली बार हुआ है, जब पाकिस्तान के किसी जंगी जहाज ने बांग्लादेश की यात्रा की है. दरअसल भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब बांग्लादेश के जरिए भारत की घेराबंदी करने की साजिश रच रहा है.
इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तानी सेना के दूसरे नंबर के टॉप मिलिट्री कमांडर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भी बांग्लादेश का दौरा किया था. मिर्जा ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख से मुलाकात की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









