
आसिम मुनीर का फर्जी LoC दौरा... भारत के खौफ में पाकिस्तान चला रहा प्रोपेगैंडा, हुआ पर्दाफाश
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई की वजह से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान इस बौखलाहट में भारत को कभी युद्ध की धमकी दे रहा है तो कभी भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहा है. पाकिस्तान ने झूठी खबर फैलाई है कि उसके आर्मी चीफ मुनीर एलोसी पहुंचे हैं.
पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाइयों से पाकिस्तान डरा हुआ है और उसे लगातार हमले का खौफ सता रहा है. इस बीच वो भारत के खिलाफ खूब प्रोपेगैंडा चला रहा है. हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से एक प्रोपेगैंडा फैलाने वाला वीडियो जारी किया गया जिसमें दिखाया गया असिम मुनीर LoC का दौरा कर रहे हैं. यह वीडिया फुटेज 2022 का है जिसे अभी का बताकर पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैला रहा है.
वीडियो को पाकिस्तान में खूब शेयर किया जा रहा है. पाकिस्तान की एक पत्रकार शर्मिन खुर्रम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के नियंत्रण रेखा का दौरा किया. हमारे सैनिक भारत को ऐसा सबक सिखाने के लिए तैयार हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और जिसे इतिहास में दर्ज किया जाएगा अगर उन्होंने पाकिस्तान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की...24 करोड़ पाकिस्तानी तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं भारत, इसलिए चालाकी से काम करने से पहले 1000 बार सोचो...'
यह वीडियो 2022 का है जिसे शेयर कर अब पाकिस्तानी झूठी डींगे हाक रहे हैं और भारत को कोरी धमकी दे रहे हैं.
भारत के संभावित हमले को लेकर हाइप बना रहे पाकिस्तानी मंत्री
पाकिस्तान के दूसरे मंत्रियों की तरह ही गृह मंत्री मोहसिन नकवी इस बात पर हो-हल्ला कर रहे हैं कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. वो पश्चिमी देशों से बार-बार भारत के हमले की संभावना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान दोहरी शक्ति के साथ इसका जवाब देगा.
दूसरी तरफ पाकिस्तान के ही रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत पर परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं. वो यह बात भी स्वीकार रहे हैं कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग का लंबा इतिहास रहा है. पहलगाम हमले के बाद ब्रिटेन की न्यूज एजेंसी स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान 30 सालों से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










