
आसनसोल में दुकानदार पर फायरिंग, घबराकर सड़क पर गिरने से लगी चोट और हो गई मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नमाज के लिए निकले दुकानदार मोहम्मद सरफुद्दीन पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली शरीर में नहीं लगी, लेकिन घबराकर गिरने से नाक पर गंभीर चोट आई और ज्यादा रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हो गई. मौके से पिस्तौल और खोखा बरामद हुआ है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शनिवार सुबह नमाज पढ़ने जा रहे एक शख्स पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हालांकि गोली दुकानदार शरीर में नहीं लगी, लेकिन घबराकर सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें लगीं और दुकानदार की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.
घटना हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर में करीम डंगाल इलाके की है. शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे ग्रिल दुकानदार मोहम्मद सरफुद्दीन (35) फज्र की नमाज के लिए घर से निकले थे. रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी.
हालांकि, सरफुद्दीन बाल-बाल बच गए और घबराकर सड़क पर गिर गए. जिससे उनकी नाक में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए. परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे. उन्होंने खून से लथपथ सरफुद्दीन को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी.
घटनास्थल से पिस्तौल और खोखा बरामद
फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर एक पिस्तौल छोड़कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया. एसीपी (हीरापुर) इप्सिता दत्त और सीआई अशोक सिंह महापात्र की अगुवाई वाली टीम मामले की जांच कर रही है.
भाई ने किसी विवाद से किया इनकार

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








