
आलिया-रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का आखिरी शेड्यूल, अगस्त के बाद बुडापेस्ट में होगा शूट!
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल को बुडापेस्ट में शूट करने की तैयारी कर रहे हैं. अगस्त के बाद जब इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान भरने शुरू करेंगे तब फिल्म की क्रू बुडापेस्ट जाएगी.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र लंबे समय से रिलीज डेट को लेकर चर्चा में है. हालांकि कोरोना के चलते फिल्म के शूट के कुछ काम रुके हुए हैं. इस बीच कई बार फिल्म की शूटिंग लोकेशन से कुछ फोटोज वायरल भी हुई हैं. अब खबर है कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल बुडापेस्ट में शूट किया जाएगा. एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल को बुडापेस्ट में शूट करने की तैयारी कर रहे हैं. अगस्त के बाद जब इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान भरने शुरू करेंगे तब फिल्म की क्रू बुडापेस्ट जाएगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पूरे क्रू के वैक्सीनेट होने के बाद रणबीर और आलिया फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर देंगे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












