
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने क्या रखा बेटी का नाम? जानकर इमोशनल हुईं नीतू कपूर
AajTak
कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि रणबीर और आलिया आजकल के ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने नाम को ज्वॉइन करके बेटी का नाम रखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. कपल की बेटी का नाम काफी खास होने वाला है. क्या आप गेस कर सकते हैं?
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby Name: न्यूली पैरेंट्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लिटिल प्रिंसेस संग लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं. बेटी के आने से रणबीर और आलिया की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. दोनों के लिए ये पल बेहद खास है. आलिया और रणबीर की नन्ही परी के आने के बाद फैंस भी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर कपूर खानदान की प्रिंसेस का नाम क्या होगा?
आलिया- रणबीर ने क्या रखा बेटी का नाम?
आप भी अगर रणबीर-आलिया की बेटी का नाम जानने के लिए बेताब हैं तो हम आपके लिए एक बड़ी अपडेट लेकर आए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की बेटी का नाम दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से कनेक्टेड होगा. बॉलीवुड लाइफ में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया गया है रणबीर और आलिया ने ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है. वे दोनों अपनी बेटी का नाम ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ ही रखेंगे.
रणबीर और आलिया का ये आइडिया सुनकर नीतू कपूर काफी इमोशनल हो गईं. वे दुनिया को अपनी लाडली पोती का नाम बताने के लिए बेकरार हैं. रणबीर और आलिया की बेटी के जन्म से सबसे ज्यादा खुश नीतू कपूर ही हैं. वे अपनी पोती को सबसे क्यूटेस्ट किड भी बता चुकी हैं.
कपूर परिवार ने शॉर्टलिस्ट किया नाम
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रणबीर-आलिया समेत पूरी फैमिली ने लिटिल प्रिंसेस के लिए एक नाम शॉर्ट लिस्ट कर लिया है. वे जल्द ही अपनी प्रिंसेस का नाम दुनिया के सामने अनाउंस करेंगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












