
आर्मी कैंप, हेलीपैड, सड़क... सब जलमग्न, धराली की तबाही के बाद हर्षिल में झील बनी नई आफत
AajTak
उत्तरकाशी के धराली गांव में आपदा के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. सभी सड़क मार्ग टूट या बह जाने से इलाके का संपर्क कट गया है. सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अब तक 931 से अधिक लोगों को बचा चुकी हैं, जबकि करीब 250 लोग अब भी फंसे हैं.
Uttarkashi Dharali flash floods update: उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा के बाद हालात अब भी गंभीर हैं. धराली तक जाने वाले सभी रास्ते टूट और बह चुके हैं. सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अब तक 931 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, और यह संख्या लगभग 1000 तक पहुंच रही है. हालांकि, धराली और हर्षिल इलाके में अभी भी करीब 250 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है.
लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना
जिन्हें बचाया गया है, उन्हें पहले हर्षिल और मातली लाया जा रहा है, फिर वहां से देहरादून भेजा जा रहा है. पर्यटकों का रेस्क्यू लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन मजदूर और स्थानीय लोग, जो धराली और गंगोत्री में काम कर रहे थे, उनका निकालना जारी है.
सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित
धराली तक मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं क्योंकि कई जगह सड़के पूरी तरह बह चुकी हैं. कुछ स्थानों पर 4–5 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह गायब हो गया है. इन्हें जोड़ने में कई दिन लग सकते हैं. फिलहाल, वायुसेना की मदद से हवाई रास्ते से जरूरी सामान और मशीनें लाई जा रही हैं.सरकारी मदद और निर्णय
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को भी 5 लाख रुपये की मदद मिलेगी. इसके अलावा, प्रभावित गांवों के पुनर्वास और आजीविका सुधार के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







