
आर्थिक सलाहकार, फिर वित्त मंत्री से प्रधानमंत्री तक... ऐसा रहा मनमोहन सिंह का सियासी सफर
AajTak
एम्स ने एक बयान में कहा कि मनमोहन सिंह 26 दिसंबर को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, उन्हें रात 8.06 बजे एम्स (नई दिल्ली) के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया. 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें गुरुवार शाम को अचानक बेहोशी के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स ने एक बयान में कहा कि मनमोहन सिंह 26 दिसंबर को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, उन्हें रात 8.06 बजे एम्स (नई दिल्ली) के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
उन्होंने अर्थव्यवस्था को उदार बनाने वाले कई क्रांतिकारी सुधारों की नींव रखी थी. नौकरशाही और राजनीति में उनका 5 दशक का लंबा करियर रहा था.
- 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त की
- 1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से आर्थिक ट्राइपोस (3 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम)
- 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल
- 1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












