
आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, बोलीं- खुशनसीब हूं
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक्ट्रेस नीना गुप्ता, एक्टर सुमीत राघवान और 'सावधान इंडिया' के होस्त सुशांत सिंह इनकी मदद के लिए आगे आए हैं. अब खबरें आ रही हैं कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी शगुफ्ता अली की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.
टीवी के पॉपुलर शो 'सांस' फेम शगुफ्ता अली इस समय सुर्खियों में आई हुई हैं. दरअसल, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. 20 साल पहले एक्ट्रेस तीसरी स्टेज के कैंसर से पीड़ित थीं. अब आंखों के इलाज तक के लिए उनके पास पैसे नहीं. साथ ही वह बूढी मां की भी देखभाल अकेले ही कर रही हैं. कहीं जाती हैं तो पब्लिश ट्रांसपोर्ट का सहारा लेती हैं. उन्होंने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कीमती चीजें भी बेच दी हैं. अब डायबिटिज और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का इलाज कराने के लिए वह दूसरों पर डिपेंड हो गई हैं. एक्ट्रेस काम मांग रही हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












