
आर्थिक तंगी से गुजर रहे राजेश खट्टर, एक्टर बोले- मेरी इस बात को गलत तरीके से दिखाया गया
AajTak
राजेश खट्टर ने कहा, ''वंदना ने हाल के दिनों में मेडिकल और अस्पताल के बिलों पर खर्च किए गए पैसों को लेकर यह बयान दिया था. कुछ घंटों बाद, उसके बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और यह वायरल हो गया. लोगों ने कहा कि मैं टूट गया था. मेरे पास खाने के पैसे नहीं हैं. जल्द ही, मुझे अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मदद की पेशकश करने वाले मैसेज मिलने लगे. कुछ ही समय में चीजें हाथ से निकल गईं."
कुछ दिन पहले, बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की स्टेप-मॉम और लोकप्रिय एक्ट्रेस वंदना सजनानी ने इंटरव्यूज में आर्थिक तंगी का सामना करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि उनकी ज्यादातर बचत मेडिकल जरूरतों की वजह से खत्म हो गई है और लॉकडाउन की वजह से भी काम की कमी आ गई है. इन रिपोर्ट्स के बाद वंदना के पति राजेश खट्टर को दोस्तों के कई फोन आए, जिन्होंने उनसे मदद की जरूरत के बारे में पूछा. राजेश खट्टर ने यूं तो यह स्वीकार किया है कि अस्पताल के बिलों पर बहुत पैसा खर्च हुआ है, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी में आने से इनकार कर दिया. राजेश खट्टर ने कही यह बात ई-टाइम्स से बात करते हुए ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर ने कहा, ''वंदना ने हाल के दिनों में मेडिकल और अस्पताल के बिलों पर खर्च किए गए पैसों को लेकर यह बयान दिया था. कुछ घंटों बाद, उसके बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और यह वायरल हो गया. लोगों ने कहा कि मैं टूट गया था. मेरे पास खाने के पैसे नहीं हैं. जल्द ही, मुझे अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मदद की पेशकश करने वाले मैसेज मिलने लगे. कुछ ही समय में चीजें हाथ से निकल गईं."
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












