
आर्थिक उदारीकरण के विरोधी, 5000 बार दी गिरफ्तारी... जानिए कौन हैं JDU के राज्यसभा कैंडिडेट अनिल हेगड़े
AajTak
अनिल हेगड़े आर्थिक उदारीकरण के प्रबल विरोधी रहे हैं. अनिल हेगड़े ने 14 साल तक विदेशी कंपनियों के विरोध में आंदोलन किया और करीब पांच हजार बार गिरफ्तारी दी. जेडीयू ने किंग महेंद्र के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की सीट के लिए उपचुनाव में हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है.
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने किंग महेंद्र के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है. अनिल हेगड़े को राज्यसभा सदस्य पद के लिए जेडीयू ने जब से उम्मीदवार घोषित किया है, लोगों की ये जानने में दिलचस्पी बढ़ गई है कि अनिल हेगड़े कौन हैं. अनिल हेगड़े मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले हैं. हेगड़े की गिनती आर्थिक उदारीकरण के प्रबल विरोधी नेताओं में होती है.
जेडीयू ने जिन अनिल हेगड़े को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, उनकी कहानी भी दिलचस्प है. हेगड़े ने अबतक एक या दो नहीं, करीब पांच हजार बार गिरफ्तारी दी है. वे 14 साल तक विदेशी कंपनियों के खिलाफ नई दिल्ली के पार्लियामेंट थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देते रहे. किसी राजनीतिक आंदोलन में राजनीतिक गिरफ्तारियों की जब भी बात होती है, लोग अनिल हेगड़े का नाम जरूर लेते हैं.
अनिल हेगड़े पिछले 38 साल से सियासत में सक्रिय रहे. पहले जनता पार्टी, फिर जनता दल और समता पार्टी के बाद जेडीयू. अनिल हेगड़े ने रामकृष्ण हेगड़े के साथ जनता पार्टी में काम किया. बाद में वे जॉर्ज फर्नांडिस और चंद्रशेखर के भी करीबी रहे. अनिल हेगड़े की गिनती समाजवादी विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित नेताओं में होती है. डंकन प्रस्ताव हो या फिर कांडला पोर्ट पर हड़ताल, अनिल हेगड़े इन सभी में शामिल रहे.
आर्थिक उदारीकरण के प्रबल विरोधी अनिल हेगड़े 1994 से 2008 तक जॉर्ज फर्नांडिस के खास रहे. पार्टी के प्रस्ताव बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहा करती थी. कर्नाटक के उडुपी जिले के एक साधारण परिवार में जन्में अनिल हेगड़े के पिता किसान थे. अनिल हेगड़े पिछले 12 साल से पटना में जेडीयू कार्यालय में ही रहते हैं. सादगी के लिए कार्यकर्ताओं के बीच खास पहचान रखने वाले हेगड़े की गिनती ऐसे नेताओं में होती है जिन्हें कभी किसी पद का लोभ नहीं रहा.
जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की मानें तो अनिल हेगड़े ने पार्टी के सत्ता में होने के बाद भी कभी किसी पद की मांग नहीं की. वे पार्टी के निर्वाचन अधिकारी के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं. अनिल हेगड़े को लेकर कहा जाता है कि वे सोशलिस्ट विचारधारा के फकीर नेता हैं. आज के दौर में पार्टियां धनबल से मजबूत नेताओं को राज्यसभा भेजती हैं लेकिन जेडीयू की ओर से अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया.
जेडीयू ने किंग महेंद्र के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. जेडीयू के इस फैसले को बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पार्टी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ताओं को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की यहां उपेक्षा नहीं की जाती.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







