
आरजी कर मेडिकल कॉलेज करप्शन केस में एक्शन, CBI ने संदीप घोष समेत 5 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
AajTak
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार मामले में तत्कालीन प्रिंसिपल समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार मामले में तत्कालीन प्रिंसिपल समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.
सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने IPC की धारा 120बी के साथ ही आईपीसी की धारा 409, 420, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 7, 13(2) के साथ 13(1)(ए) के तहत सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में जांच के बाद इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
- डॉ. संदीप घोष, तत्कालीन प्रिंसिपल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कोलकाता - डॉ. आशीष कुमार पांडे, तत्कालीन हाउस स्टाफ, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल -बिप्लब सिंघा, मेसर्स मां तारा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर - सुमन हाजरा, मेसर्स हाजरा मेडिकल की प्रोपराइटर - अफसर अली खान, मेसर्स ईशान कैफे के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और मुख्य व्यक्ति.
ये मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दर्ज किया गया था.
छात्रों ने लगाए थे वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












