
आयरा खान का खुलासा, सेल्फ-केयर के नाम पर पहुंचा रही हूं खुद को नुकसान, Video
AajTak
आयरा खान अपने इस वीडियो में सेल्फ केयर और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रही हैं. इसमें उन्होंने खुद का ध्यान रखने के सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि वह सेल्फ केयर के बारे में जनचेतना अपनी फाउंडेशन, Agatsu फाउंडेशन के माध्यम से फैलाने वाली हैं.
आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. आयरा खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर है. वह अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स की अपडेट तस्वीरों और वीडियो के जरिए देती रहती हैं. अब इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर आयरा खान ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताई हैं और जो चौंकाने वाली हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












