
आमिर खान को फिर लगेगा झटका, ऑनलाइन लीक हुई Laal Singh Chaddha
AajTak
Laal Singh Chaddha: आमिर खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आमिर की ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा आज ही रिलीज हुई है और अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.
आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को आमिर की फिल्म पसंद आ रही है. सेलेब्स से लेकर कई फैंस तक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आमिर की एक्टिंग की भी काफी सराहना हो रही है. लेकिन इस खबर से आमिर को झटका लग सकता है.
ऑनलाइक लीक हुई लाल सिंह चड्ढा
बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से आमिर खान की फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट हुआ है. कई लोग आमिर की फिल्म को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. लेकिन आमिर खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आमिर की ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा आज ही रिलीज हुई है और अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.
जी हां आपने सही सुना. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा को Tamilrockers, movierulz और पाइरेसी बेस्ड कई वेबसाइट पर लीक कर दी गई है. Telegram पर भी फिल्म के लीक होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स पर फिल्म को फ्री में डाउनलोड करने के ऑप्शन में दिए जा रहे हैं.
फिल्म के बिजनेस पर पड़ेगा असर!
रिलीज के दिन ही फिल्म के लीक होने से लाल सिंह चड्ढा के बिजनेस को नुकसान हो सकता है. आमिर खान ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी फिल्म देखने थिएटर्स जरूर जाएं. ऐसे में फिल्म के लीक होने से लोग इसे ऑनलाइन देखेंगे तो सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई है. इससे पहले भी कई फिल्में लीक हो चुकी हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












