
आमिर खान के बेटे ने घटाया वजन, इन स्टार किड्स का ट्रांसफॉर्मेशन भी रहा शॉकिंग
AajTak
आमिर खान के बेटे जुनैद की तरह ही कई और भी स्टारकिड्स हैं जिनकी फैट टू फिट वाली जर्नी लोगों को सरप्राइज करने के अलावा इंस्पायर भी करती है. आइए जानें इन स्टारकिड्स का नाम.
एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है. जिस जुनैद को हेल्दी बॉय के रूप में देखा गया था अब कुछ सालों बाद वही जुनैद स्लिम एंड फिट नजर आ रहे हैं. जुनैद की तरह ही कई और भी स्टारकिड्स हैं जिनकी फैट टू फिट वाली जर्नी लोगों को सरप्राइज करने के अलावा इंस्पायर भी करती है. आइए जानें इन स्टारकिड्स का नाम. इस लिस्ट में जिसका नाम सबसे ऊपर आता है वो हैं सारा अली खान. सैफ अली खान की बेटी सारा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है. एक्ट्रेस ने खुद कई बार अपने फैट टू फिट की जर्नी शेयर की है और इस पर चर्चा की है. उन्होंने स्वीमिंग, साइक्लिंग और वर्कआउट्स कर खुद को फिट किया और आज उनकी फिगर देख ये कहना मुश्किल होगा कि कभी वे ओवरवेट हुआ करती थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












