
आबकारी नीति मामला: AAP कार्यकर्ता चरणप्रीत सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने CBI की कस्टडी में भेजा
AajTak
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP कार्यकर्ता चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने चरणप्रीत सिंह को 18 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई उससे केस के सिलसिले में पूछताछ करेगी और भूमिका के बारे में पता करेगी. सीबीआई ने चरणप्रीत को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं.
दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को एक और गिरफ्तारी की है. जांच एजेंसी ने अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके बाद सिंह को राउज एवेंन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने 5 दिन की हिरासत मांगी थी. लेकिन, कोर्ट ने दो दिन की कस्टडी मंजूर की और 18 मई तक हिरासत में भेज दिया.
इससे पहले चरणप्रीत के वकील ने कोर्ट में दलीलें लीं. उन्होंने कहा- चरणजीत सिर्फ 26 साल का है और उसे जब भी बुलाया गया, वो जांच में शामिल हुआ है. जांच एजेंसियों द्वारा उस पर बयान को लेकर दबाव डाला जा रहा है. उसके पिता के सामने धमकी दी गई है. वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि जांच के दौरान उसे गवाह के तौर पर बुलाया जाता था. ना कि आरोपी के तौर पर.
मीडिया अधिकारी की भी हुई है गिरफ्तारी
वहीं, जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि दिल्ली निवासी चरणप्रीत सिंह हवाला संचालकों से पैसा इकट्ठा कर रहा था और AAP के गोवा विधानसभा चुनाव (2022) कैंपेन के दौरान इन पैसों को अलग-अलग जगह बांट रहा था. पिछले हफ्ते सीबीआई ने मीडिया अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये चैरियट मीडिया को ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बता दें कि चैरियट मीडिया गोवा चुनाव के दौरान AAP का कैंपेन संभाल रही थी.
कभी विरोध, कभी समर्थन... नई आबकारी नीति के खिलाफ थी कांग्रेस, अब केजरीवाल के सपोर्ट में कैसे आए खड़गे?
'हवाला कारोबारियों से पैसे इकट्ठा कर रहा था चरणप्रीत'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












