
'आप विफल रहे...', कैबिनेट से बाहर निकाले जाने के बाद सुएला ब्रेवरमैन का ऋषि सुनक पर अटैक
AajTak
ब्रिटेन कैबिनेट से बाहर निकाले जाने के बाद सुएला ब्रेवरमैन ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को कड़े शब्दों में चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि आपने मुझसे और देश से जो वादे किए थे, आप उन वादों को पूरा करने में बार-बार विफल रहे.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सुएला ब्रेवरमैन को गृहमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है. उनकी जगह विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली को गृह मंत्री बनाया गया. जबकि पूर्व पीएम डेविड कैमरन को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. कैबिनेट से बाहर किए जाने के बाद सुएला ने सुनक को कड़े शब्दों में चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने सुनक पर प्रमुख नीतियों में बार-बार विफल रहने का आरोप लगाया है.
ब्रेवरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लेटर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के अधिकांश सदस्यों ने आपको रिजेक्टर कर दिया था और पीएम बनने के लिए कोई व्यक्तिगत जनादेश नहीं होने के बावजूद, आपने मुझे प्रमुख नीतिगत प्राथमिकताओं पर जो दृढ़ आश्वासन दिया था, उसकी वजह से मैंने आपको समर्थन दिया था."
पूर्व गृहमंत्री ने चिट्ठी में लिखा, "ये प्राथमिकताएं अवैध प्रवासन को कम करना, चैनल को पार करने वाली छोटी नौकाओं को रोकना, उत्तरी आयरलैंड प्रोटोकॉल और ईयू कानून को एक साल पहले की तरह लागू करना और बायोलॉजिकल सेक्स प्रोटेक्ट करने के लिए गाइडलाइंस जारी करना हैं."
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन आप इन प्रमुख नीतियों में से हर एक को पूरा करने में स्पष्ट रूप से और बार-बार विफल रहे हैं." ब्रेवरमैन ने ऋषि सुनक पर समझौते के साथ विश्वासघात किया है. ब्रेवरमैन ने आगे कहा कि आपने कहा था कि चैनल में नावों को रोकने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वो करेंगे. लेकिन ऐसा न करके आपने देश के साथ विश्वासघात किया है.
लंदन पुलिस को फिलिस्तीन समर्थक बताने वाली गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को PM ऋषि सुनक ने किया बर्खास्त
सुएला को कैबिनेट से बाहर क्यों किया गया?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










