
'आप लोग मेरे घर से चले जाएं' हॉलीवुड स्टार को फैंस से क्यों कहना पड़ा?
AajTak
जस्टिन का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके समझाने के लहजे की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'वो इतनी इज्जत से बात कर रहा है और वे लोग फिर भी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं.'
फैंस अपने चहेते स्टार्स से मिलने के लिए क्या-क्या नहीं कर सकते हैं. न्यूयॉर्क में जस्टिन बीबर का भी सामना ऐसे ही फैंस से हुआ जो उनसे मिलने के लिए सिंगर के घर तक पहुंच गए थे. लेकिन जस्टिन को फैंस का उनके घर तक आना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने विनम्रता के साथ फैंस को वहां से जाने का अनुरोध किया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












