
'आपकी वजह से नहीं...', संसद से वॉकआउट के बाद PM मोदी से बोले इजरायल के विपक्षी नेता
AajTak
इजरायल के विपक्षी सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट के जज को आमंत्रित न करने के विरोध में नेसेट से वॉकआउट किया. हालांकि, पीएम मोदी के संबोधन के लिए वे वापस लौटे और विपक्षी नेता यायर लैपिड ने स्पष्ट किया कि विरोध मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि आंतरिक राजनीति के कारण था.
इजरायल की संसद 'नेसेट' में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से ठीक पहले विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. हालांकि, यह विरोध पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और नेसेट के स्पीकर के खिलाफ था.
विवाद की जड़ नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना का वह फैसला था, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष जस्टिस इसाक अमित को पीएम मोदी के विशेष सत्र में आमंत्रित नहीं किया. विपक्ष ने इसे "संवैधानिक मर्यादा का अपमान" बताते हुए नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया. लेकिन जैसे ही पीएम मोदी के भाषण का समय आया, विपक्षी नेता यायर लैपिड के नेतृत्व में सभी सांसद वापस लौट आए.
लैपिड ने मोदी से मिलाया हाथ, जताया सम्मान विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने सदन में वापस आने के बाद विशेष रूप से पीएम मोदी से हाथ मिलाया और स्पष्ट किया, "हमारा वॉकआउट आपसे संबंधित नहीं था." लैपिड ने आगे कहा, 'पूरा इजरायल आपके नेतृत्व और संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपका मुरीद है. भारत और इजरायल के बीच यह गठबंधन शाश्वत (Eternal) है.'
सत्ता पक्ष के सांसदों के शोर-शराबे के बीच लैपिड ने कहा कि दोनों पक्षों (सत्ता और विपक्ष) के लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं. बेनी गैंट्ज़ की पार्टी ने भी स्पीकर के व्यवहार की निंदा की लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में सदन में मौजूदगी दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: '7 अक्टूबर का हमला बर्बर, हमास के आतंक को कभी नहीं भूलेंगे', इजरायली संसद में बोले PM मोदी
विपक्षी दलों, जिनमें Yesh Atid और Yisrael Beytenu शामिल हैं, ने बयान जारी कर कहा कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के संबोधन में शामिल नहीं होंगे और केवल प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान ही सदन में लौटेंगे, ताकि भारत-इजरायल की साझेदारी का सम्मान किया जा सके. विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि आंतरिक राजनीति के कारण एक बड़े वैश्विक नेता को विवाद में घसीटा गया, जिससे नेसेट की गरिमा को ठेस पहुंची. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत-इजरायल संबंधों के प्रति उनका सम्मान कायम है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







