
आनंद विहार, लोधी रोड, सफदरजंग तक पूरी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी, AQI खतरनाक लेवल पर
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है. आनंद विहार, अक्षरधाम और लोधी रोड जैसे इलाकों में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब स्थिति में बनी हुई है. प्रदूषण के कारण सुबह-सुबह धुंध की मोटी परत और हल्के कोहरे ने पूरे इलाके को ढक लिया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई. प्रदूषण के बढ़ने के कारण आनंद विहार और अक्षरधाम इलाकों में कोहरे की मोटी परत छा गई है. प्रदूषण के बढ़ने के कारण लोधी रोड और कर्तव्य पथ पर पानी का छिड़काव किया गया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को आनंद विहार में AQI 371 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
अक्षरधाम इलाके में छाई धुंध
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम इलाके पर भी धुंध की परत छाई हुई है, जहां AQI 347 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. लोधी रोड पर भी AQI 312 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है. हालांकि, आईटीओ के आसपास AQI 160 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. एम्स और सफदरजंग अस्पताल के आसपास के इलाके में AQI 215 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है.
ट्रक-माउंटेड वाटर स्प्रिंकलर तैनात
उधर, बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम ने कर्तव्य पथ के आसपास ट्रक-माउंटेड पानी छिड़कने वाले वाहनों को तैनात किया गया है. इस इलाके में AQI 307 दर्ज किया गया था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. लोधी रोड पर भी इसी तरह के वाहन तैनात किए गए हैं. जो सड़कों पर पानी छिड़ककर धूल को दबा रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







