
आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, खोडलधाम ट्रस्ट की अध्यक्ष बनीं
AajTak
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की वर्तमान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है. अनार पटेल का कहना है कि उन्हें ये जिम्मेदारी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि पाटीदार समुदाय की एकता और संगठन के विस्तार के लिए दी गई है.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. ट्रस्ट के चैयरमेन नरेश पटेल ने शुक्रवार (23 जनवरी) को कन्वीनर्स मीटिंग में अनार पटेल को संगठन का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की.
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेल की बेटी होने के नाते, अनार पटेल राजकीय तौर पर हमेशा चर्चा में रहीं. हालांकि बीजेपी में अब तक उन्हें कोई बड़ी भूमिका में नहीं मिली. अब वो पाटीदार समुदाय के आस्था के केन्द्र खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट में अहम भूमिका संभालेंगी. खोडलधाम के संगठन का अध्यक्ष बनाए जाने पर अनार पटेल ने कहा, 'मैं 34 साल से समाज सेवा से जुड़ी हूं और पिछले कई सालों से खोडलधाम के महिला संगठन के जरिए ट्रस्ट के काम से जुड़ी हूं. अब ये जिम्मेदारी नई है और इससे संगठन को और मजबूत करना है.'
पाटीदार एकता को मजबूत करेंगी अनार पटेल
अनार ने आगे कहा, 'मुझे ये जिम्मेदारी राजनीति में जगह बनाने के लिए नहीं दी गई और न ही विधायक बनने की टिकट के लिए मुझे ये पद मिला है. ये जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ पाटीदार एकता को मजबूत करने संगठन का व्याप बढ़ाने के लिए है.'
अनार पटेल ने अपने संबोधन में सभी कन्वीनर्स को कहा था कि ट्रस्ट के चेयरमेन नरेश पटेलने खोडलधाम ट्रस्ट के जरिए समाज को एक करने की कोशिश की थी, जिसमें वो ज्यादातर सफल रहे. पाटीदारों के पास पैसा है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है.
पहली बार ट्रस्ट ने बनाई संगठन के अध्यक्ष की जगह

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








