
आधार से लेकर पासपोर्ट... 8 साल से भारत में गैरकानूनी तरीके से रह रहे पाकिस्तानी युवक के पास से क्या-क्या मिला?
AajTak
22 साल के मोहम्मद अमान अंसारी की मां भारतीय है. अंसारी का जन्म कराची में हुआ था. उसकी मां भारतीय जबकि पिता पाकिस्तानी हैं. उनका परिवार कराची से दुबई शिफ्ट हो गया था. दुबई में अंसारी ने पढ़ाई भी की लेकिन 2015 में अंसारी अपनी मां के साथ भारत आ गया.
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने बीते आठ सालों से भारत में गैरकानूनी रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस पाकिस्तानी युवक की पहचान मोहम्मद अमान अंसारी के तौर पर की गई है. अंसारी को ओल्ड पुणे के खडाक इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, अंसारी 2015 से पुणे में चूड़ामन तालीम के पास गैरकानूनी रूप से रह रहा था. जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला. मामले में युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया गया है.
कौन है पाकिस्तानी युवक?
22 साल के मोहम्मद अमान अंसारी की मां भारतीय है. अंसारी का जन्म कराची में हुआ था. उसकी मां भारतीय जबकि पिता पाकिस्तानी हैं. उनका परिवार कराची से दुबई शिफ्ट हो गया था. दुबई में अंसारी ने पढ़ाई भी की लेकिन 2015 में अंसारी अपनी मां के साथ भारत आ गया. यहां दोनों पुणे में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगे. 2015 तक अंसारी के पास वैध वीजा भी था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने स्कूली पढ़ाई पुणे में ही की लेकिन 2015 के आसपास ही उसका वीजा एक्सपायर हो गया. उसे कायदे से दोबारा वीजा के लिए अप्लाई करना चाहिए था लेकिन इसके बजाए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसके आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया.
उन्होंने कहा कि हम इस मामले की भी जांच करेंगे कि अंसारी को आखिर आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट कैसे मिला?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












