
आधार नागरिकता, पता या जन्मतिथि का प्रमाण नहीं...SIR का शेड्यूल समय पर जारी होगा, चुनाव आयोग का SC में जवाब
AajTak
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर से जुड़ी एक याचिका पर जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि आधार कार्ड नागरिकता, पता या जन्मतिथि का प्रमाण नहीं है और साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विशेष गहन संशोधन (SIR) का शेड्यूल आयोग द्वारा समय पर अधिसूचित किया जाएगा, क्योंकि हर चुनाव से पहले वोटर रोल का संशोधन होता है, इसलिए अलग से समय-सारिणी की जरूरत नहीं.
निर्वाचन आयोग (ECI) ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड नागरिकता, पता या जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जा सकता. साथ ही 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों में विशेष गहन संशोधन (SIR) के लिए समय-सारिणी को आयोग अपनी नियमों के अनुसार समय पर अधिसूचित किया जाएगा. वर्तमान में SIR का कोई निश्चित शेड्यूल मौजूद नहीं है.
याचिका में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी जैसे उन राज्यों के लिए SIR की समय-सारिणी तय करने के निर्देश मांगे गए थे, जहां 2026 में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं. याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि SIR प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से शुरू करने से मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट बनाने में मदद मिलेगी. हालांकि, ECI ने कोर्ट को सूचित किया कि SIR का शेड्यूल समय आने पर (in due course) जारी किया जाएगा.
'अलग से समय-सारिणी की जरूरत नहीं'
आयोग ने जोर देकर कहा कि हर चुनाव से पहले वोटर रोल का संशोधन वैसे भी किया जाता है, इसलिए अलग से समय-सारिणी तय करने की कोई जरूरत नहीं है.
ECI ने दोहराया कि आधार कार्ड केवल पहचान का प्रमाण है, न कि नागरिकता का. ये स्पष्टीकरण हाल ही में बिहार SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संदर्भ में आया है, जहां कोर्ट ने आधार को 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का निर्देश दिया था, लेकिन साथ ही ये स्पष्ट किया था कि आधार अधिनियम, 2016 और प्रतिनिधित्व ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 के तहत ये नागरिकता, जन्मतिथि या निवास प्रमाण नहीं है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि आधार को केवल पहचान स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और आयोग को आधार की प्रमाणिकता की जांच का अधिकार होगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







