
आदिपुरुष को हॉलीवुड से किया गया कॉपी? खराब VFX-'रावण' के लुक से नाराज यूजर्स, ट्रेंड हुआ #BoycottAdipurush
AajTak
आदिपुरुष का टीजर सामने आते ही लोगों ने सैफ अली खान के रावण के रोल को बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया. फिल्म में रावण बने सैफ के लुक से लेकर उनके पुष्पक विमान का जमकर मजाक उड़ रहा है. कई लोग फिल्म को हॉलीवुड की कॉपी बता रहे हैं. इन सबके बाद अब #BoycottAdipurush ट्रेंड होने लगा है.
आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था. लोग इस फिल्म का बेकरारी से इंतजार कर रहे थे. लेकिन फिल्म का टीजर जबसे सामने आया है, तभी से फिल्म विवादों से घिर गई है. टीजर देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट निराशा में बदल गई है और अब तो फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड भी शुरू हो गया है.
#BoycottAdipurush क्यों हो रहा ट्रेंड?
डायरेक्टर ओम राउत की आदिपुरुष 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक है. ओम राउत इस फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर रामायण की कहानी पेश करने वाले हैं, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म सवालों के घेरे में है.
गांधी जयंती के खास मौके पर 2 अक्टूबर को आदिपुरुष का टीजर सामने आते ही लोगों ने सैफ अली खान के रावण के रोल को बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया. फिल्म में रावण बने सैफ के लुक से लेकर उनके पुष्पक विमान का जमकर मजाक उड़ रहा है. लोगों को सैफ का लुक रावण की तरह कम बल्कि खिलजी जैसा ज्यादा लग रहा है. वहीं, राम के किरदार में प्रभास भी फैंस को उतने नहीं जमे, जितनी उम्मीद की थी.
हॉलीवुड फिल्मों से हो रही तुलना
इसके अलावा फिल्म के खराब VFX को लेकर भी लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों का तो यह भी कहना है कि फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के कई सीन्स हॉलीवुड फिल्मों और शोज जैसे गेम ऑफ थ्रोन्स, एक्वामैन और राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से कॉपी किए गए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












