
आत्मघाती हमले का खौफ! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सटे बॉर्डर को किया सील
AajTak
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगे एक अहम सीमा बिंदु घुलाम खान बॉर्डर को सुरक्षा खतरों के चलते अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. यह फैसला उत्तर वज़ीरिस्तान में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले और हालिया झड़पों के बाद लिया गया है.
पाकिस्तान ने रविवार को सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए अफगानिस्तान के साथ एक महत्वपूर्ण बॉर्डर क्रॉसिंग- गुलाम खान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह निर्णय शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए आत्मघाती हमले और अफगानिस्तान से सटे इस प्रांत में हुई झड़पों के बाद लिया गया है.
एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "हमले के बाद उत्तरी वजीरिस्तान में कर्फ्यू लगा दिया गया है, और गुलाम खान सीमा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है." इस आत्मघाती हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए थे.
वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का निर्देश
अंतरिम अफगान सरकार के सीमा बलों के प्रवक्ता अबिदुल्लाह फारूकी ने रविवार को इस बंद की पुष्टि की और कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस कदम के लिए कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है. फारूकी ने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तानी अधिकारियों ने केवल क्रॉसिंग पर मौजूद वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का निर्देश दिया है."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, आत्मघाती हमलावर ने ली 13 सैनिकों की जान
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के प्रांतीय प्रशासन ने एक अलग प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार शाम को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुलाम खान क्रॉसिंग के अधिकारियों को सूचित किया कि चल रहे सुरक्षा खतरों के कारण यह मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा. विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि सीमा के दोबारा खुलने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी गई है, और यह बंदी अगली सूचना तक प्रभावी रहेगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










