
'आतंक की पाठशाला खुद लहूलुहान', PAK में रोज 4 लोग गंवा रहे जान, पिछले 22 साल में 16000 टेरर अटैक
AajTak
पाकिस्तान में पिछले 22 साल में 15997 आतंकी हमले हुए. इन हमलों में 28,918 लोगों (नागरिक और जवान) मारे गए हैं. अकेले 2022 की बात करें तो 365 हमले हुए. इनमें 229 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 379 जवानों की जान गई. पाकिस्तान में 22 साल के आंकड़े देखें तो हर रोज करीब 4 नागरिक या जवान अपनी जान आतंकी हमलों में गंवा रहे हैं.
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इसमें अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 150 से ज्यादा जख्मी हैं. मरने वालों और जख्मियों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं. यह फिदायीन हमला पेशावर के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस परिसर में बनी एक मस्जिद में हुआ. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर इतने सुरक्षित पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा घेरे को तोड़कर कैसे घुसा?
बताया जा रहा है कि फिदायीन मस्जिद में घुसा, उस वक्त मस्जिद में करीब 300-400 लोग थे. हमलावर पहली लाइन में जाकर खड़ा हो गया. थोड़ी देर बाद उसने अपने आप को बम से उड़ा लिया. इसके चलते इतनी तेज ब्लास्ट हुआ कि मस्जिद की इमारत की छत गिर गई. इसके नीचे तमाम लोग दब गए. अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 150 से ज्यादा जख्मी हैं.
शुरुआत में पाकिस्तानी तालिबान (तेहरीक ए तालिबान-TTP) के कमांडर सरबकफ मोहम्मद ने ट्वीट कर हमले की जिम्मेदारी ली. हालांकि. बाद में टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासनी से इससे दूरी बना ली. टीटीपी के प्रवक्ता ने कहा कि मस्जिद, धार्मिक स्थल और सेमीनार में हमला हमारी पॉलिसी नहीं है.
पिछले कुछ दशकों को देखें तो तमाम आतंकी संगठन पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल दुनियाभर में आतंक फैलाने के लिए करते रहे हैं. अमेरिका में हमले के बाद अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में ही छिपा था. इतना ही नहीं जैश का सरगना मसूद अजहर, मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और लश्कर चीफ हाफिज सईद, 1993 बम ब्लास्ट का आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे प्रतिबंधित आतंकियों को भी पाकिस्तान ने पनाह दे रखी है. ये आतंकी संगठन पाकिस्तान से बैठकर दुनियाभर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं.
लेकिन कुछ सालों से पाकिस्तान खुद आतंक की मार झेल रहा है. आए दिन हमले हो रहे हैं. इन हमलों में आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस और सेना के जवान भी मर रहे हैं. कुल मिलाकर कहें तो 12 साल पहले इस्लामाबाद के दौरे पर आईं अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंट की बात सही साबित हो रही है. तब हिलेरी क्लिंटन ने कहा था, 'अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा'. दरअसल, अमेरिकी नेता का इशारा पाकिस्तान में आतंकियों को दी जा रही पनाह को लेकर था.
इसी महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी तालिबान ने दावा किया था कि उसने पाकिस्तान के दो खुफिया अफसरों को मार गिराया. इनमें से एक काउंटर टेररिज्म विंग के डायरेक्टर भी थे. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने रविवार को बताया कि दोनों अफसरों की हत्या करने वाले पाकिस्तानी तालिबान के सदस्य को अफगान बॉर्डर पर मार गिराया गया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









